बॉलीवुड

सैलरी के मामले में अच्छे-अच्छों को पछाड़ रहे हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं इतनी तगड़ी फीस!

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा काफी पॉपुलर हैं

सैलरी के मामले में अच्छे-अच्छों को पछाड़ रहे हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, लेते हैं इतनी तगड़ी फीस!
सलमान खान और शेरा (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री में इतने पॉपुलर हैं कि उनसे जुड़ी कोई हर चीज में उनके फैंस को दिलचस्पी रहती हैं. सलमान के साथ ही उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा (Shera) भी मीडिया में अक्सर छाए हुए रहते हैं. इसी के साथ बॉलीवुड में भी स्टार्स के बीच वो काफी जानीमानी शख्सियत हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सलमान की सुरक्षा करने के लिए शेरा कितनी फीस चार्ज करते हैं?

अमर उजाला में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान को अपना मालिक कहने वाले शेरा को सालाना 2 करोड़ के लगभग पगार दी जाती है. यानी कि प्रति माह उन्हें 16 लाख रूपए तनख्वाह के रूप में मिलती है. शेरा सलमान की सुरक्षा को लेकर हमेशा से समर्पित रहे हैं और तकरीबन 20 साल से उनकी रक्षा कर रहे हैं.

सलमान भी शेरा को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और ऐसे में उनकी हर पार्टी या सेलिब्रेशन में शेरा मौजूद रहते हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि शेरा की पगार सुनकर अच्छे अच्छों के पसीने छुट जाएंग क्योंकि कमाई के मामले में तो वो आईटी (I.T) और इंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्रों से भी ज्यादा इनकम कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Happy Birthday to the man, who I owe everything in life @beingsalmankhan. Love u Maalik #salmankhan #Beingshera #Shera

A post shared by Being Shera (@beingshera) on

शेरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने कई सारे फोटोज और वीडियोज शेयर भी करते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).