अधर में लटकी सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म इंशाअल्लाह, संजय लीला भंसाली की टीम ने दी ये जानकारी
सालों बाद एक साथ लौट रहे सलमान खान और संजय लीला भंसाली को दोबारा देखने के लिए हर कोई बेताब था लेकिन अब इनकी फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है.
सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म इंशाअल्लाह (Inshallah) का भविष्य अब अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है. दरअसल पहले सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐलान किया कि संजय लीला भंसाली संग उनकी फिल्म इंशाअल्लाह अब 2020 ईद (Eid) पर नहीं रिलीज होगी. हालांकि सलमान खान अपने फैंस को निराश नहीं करने वाले हैं. क्योंकि इस ईद के मौके पर उनका धमाका जरूर दिखाई दे देगा. दरअसल पिछले काफी समय से सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म इंशाअल्लाह (Inshaallah) सभी को इंतजार हैं.
माना जा रहा था दबंग 3 की शूटिंग के बाद सलमान खान और आलिया भट्ट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. जो 2020 ईद (Eid) के मौके पर रिलीज होगी. लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा हैं. क्योंकि पहले सलमान ने जहां इस बात की जानकारी दी वहीं अब भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है. यह भी पढ़े: 2020 ईद के मौके नहीं दिखाई देगी सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी, खुद दबंग ने किया ऐलान
Bhansali Productions has decided to not go ahead with In-shaa-Allah for now... Further announcement will be out soon... God willing🙏🏻@prerna982
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) August 26, 2019
भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट करके लिखा कि भंसाली प्रोडक्शन ने फैसला किया है कि अभी हम इंशाअल्लाह के साथ आगे नहीं बढ़ रहे हैं. आगे घोषणा जल्द ही की जाएगी.
सलमान खान इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा संग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं. सलमान की ये फिल्म इसी साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. हालांकि इसके बाद सलमान किस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ये साफ नहीं हो पाया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

