Salman Khan 53rd Birthday First Pics: सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर मनाया जन्मदिन का जश्न, पार्टी में उमड़े फिल्मी सितारे
सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर जमकर सेलिब्रेट किया
बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सलमान ने मुंबई (Mumbai) से सटे पनवेल (Panvel) स्थित अपने फार्म हाउस पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनके परिवार वाले समेत फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त और यार नजर आए. सलमान ने यहां मीडिया की मौजूदगी में अपना बर्थडे केक काटा जिसके बाद वो पूरी तरह से पार्टी मूड में नजर आए.
मीडिया में तस्वीरों में सलमान जीन्स और ट-शर्ट पहने हुए अपना बर्थडे केक काटते हुए दिखे. इस पार्टी में अनिल कपूर, कृति सनॉन, दिया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा, संजय लीला भंसाली, सोनू सूद, वत्सल सेठ, आयुष शर्मा, अमृता अरोड़ा, जिम्मी शेरगिल, सूरज पंचोली समेत अन्य कई स्टार्स नजर आए.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
#dinomorea #jimmyshergill #babadewan at #salmamkhan birthday bash @viralbhayani
View this post on Instagram
#alanapanday @deannepanday #diamirza #mouniroy at #salmamkhan birthday bash in panvel @viralbhayani
इसी के साथ इस पार्टी में सलमान के भाई सोहेल खान भी दिखे. भाई अरबाज खान यहां अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए.
आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने क्रिसमस का त्योहार अपने परिवार के साथ बेहद खूबसूरत ढंग से सेलिब्रेट किया. पार्टी में सलमान भाई अरबाज और सोहेल के साथ डांस करते हुए नजर आए.
आपको बता दें कि सलमान इन दिनों अपना टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' (Big Boss Season 12) के ग्रैंड फिनाले की तैयारी में हैं. इसी के साथ वो अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) पर भी काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2018 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

