तैमूर के बाद करीना-सैफ कर रहे हैं दूसरे बेबी की प्लानिंग? ये रही डिटेल्स!
करीना कपूर ने अपने हालिया मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपने दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया
करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपनी नन्हें नवाबजादे तैमूर अली खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हाल ही में ये सभी मालदीव में छुट्टियां मनाकर वापस भी लौटे. तैमूर करीब 2 साल के हैं और अब कयास लगाया जा रहा है कि करीना अपने दूसरे बेबी की प्लानिंग कर रही हैं. इस बात को लेकर चर्चा भी तब शुरू हुई जब खुद करीना ने इस विषय पर अपना बयान दिया.
करीना हाल ही में एक चैट शो पर अपनी सहेली अमृता अरोड़ा के साथ पहुंची. यहां पर करीना से उनकी सेकंड चाइल्ड प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया. तब उन्होंने कहा, “2 साल के बाद.”
इसपर अमृता ने करीना की तरफ इशारा करते हुए कहा, “मैंने उनसे कह दिया है कि अगर वो फिर से प्रेग्नेंट होती हैं तो मुझे बता देना, मैं ये देश छोड़ दूंगी.” गौरतलब है कि तैमूर जल्द ही 2 साल के हो जाएंगे. इसके बाद अब अगर वाकई सैफ और करीना बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर को भी जल्द ही भाई या फिर बहन मिल जाएंगी जो उनके साथ उनकी शरारतों में उनका साथ देंगे.
आपको बता दें कि तैमूर अपने जन्म से मीडिया में छाए हुए हैं. उनके हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाती है. खुद तैमूर भी अब पापाराजी द्वारा फोटो क्लिक करवाने के शौकीन हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

