बॉलीवुड

करीना कपूर-सैफ अली खान ने दिवाली पर कराया रॉयल फोटोशूट, तैमूर अली खान ने दिखाया अपना स्वैग, See Pics

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में दिवाली के मौके पर अपना फोटोशूट कराया है जिसकी पिक्चर्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में

करीना कपूर-सैफ अली खान ने दिवाली पर कराया रॉयल फोटोशूट, तैमूर अली खान ने दिखाया अपना स्वैग, See Pics
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

Happy Diwali 2019: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से हैं जिनका अंदाज हमेशा से शाही रहा है. दिवाली के मौके पर सैफ और करीना ट्रेडिशनल आउटफिट में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. इन फोटोज में वो काफी रॉयल नजर आ रहे हैं. हाल ही में इनकी एक फोटो देखने मिली थी जिसमें ये बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) और बेटे इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ नजर आए थे. अब सैफ और करीना के लेटेस्ट फोटो शूट में  उनके छोटे बेटे तैमूर अली खान उनके साथ अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करते हुए नजर आए.

इन फोटोज में करीना गुड अर्थ के शानदार लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं सैफ ब्लू कुर्ता पहने हुए नजर आए. इसी के साथ उन्होंने राघवेंद्र राठोड (Raghavendra Rathod) द्वारा डिजाइन किया हुआ नेहरु जैकेट भी पहना हुआ था. तिमीर भी यहां अपने पिता की तरह ही कुर्ता और नेहरु जैकेट में काफी क्यूट लग रहे थे. करीना भी इन फोटोज में बेहद सुंदर लग रहीं थी.

इन फोटोज पर डालें एक नजर-

ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान को बोर्डिंग स्कूल भेज सकते हैं सैफ अली खान, मॉम करीना कपूर ने बताई वजह

 

View this post on Instagram

 

One and only 💫💫💫 Diwali in the very special @goodearthindia couture collection and @shriramhariramjewellers

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on

बात करें फिल्मों की तो सैफ अली खान हाल ही में फिल्म 'लाल कप्तान' में नजर आए थे. वहीं करीना जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2019 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).