Video: तैमूर की तस्वीर लेने पर फोटोग्राफर्स के उपर दोबारा भड़के सैफ अली खान, कहा- अब बहुत हुआ
तैमूर के लिए फोटोग्राफर्स की दीवानगी सैफ अली खान को पसंद नहीं आ रही हैं. यही वजह है कि वो एक बार फिर मीडिया पर नाराज होते दिखाई दिए.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर (Taimur) की मीडिया में कैसी लोकप्रियता है ये बताने की जरूरत नहीं हैं. यही कारण है कि तैमूर जहां भी जाते हैं फोटोग्राफर्स (Photographers) उनकी तस्वीरों के लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन तैमूर के लिए फोटोग्राफर्स की ये दीवानगी सैफ अली खान को पसंद नहीं आ रही हैं. यही वजह है कि वो एक बार फिर मीडिया पर नाराज होते दिखाई दिए. दरअसल सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ सोसाइटी में थे. लेकिन गेट के बाहर जब उन्होंने उन्होंने फोटोग्राफर्स को देखा तो चिल्लाते हुए बाहर आए.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर को अपने कंधे पर बिठाए सैफ अली खान अपनी बिल्डिंग से चिल्लाते हुए बाहर आते हैं और फोटोग्राफर्स को कहते हैं अब बस हुआ. सैफ चिल्लाते हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है. यह भी पढ़े: Laal Kaptaan Teaser: नागा साधू के रूप में बदला लेने के लिए तैयार हैं सैफ अली खान, बेहद शानदार है फिल्म का टीजर.
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर भी सैफ फोटोग्राफर्स पर नाराज हुए थे. उस दौरान सैफ ने भड़कते हुए कहा, "बस करो यार, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा."
वर्कफ्रंट की बात करे तो सैफ अली खान और करीना कपूर कुछ समय पहले लंदन में शूटिंग के लिए गए थे. करीना कपूर जहां अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही थी वहीं सैफ अली खान जवानी जानेमन की.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

