बॉलीवुड

तैमूर की फोटो खींच रहे मीडियाकर्मियों पर भड़के सैफ अली खान, कहा- इतना फ्लैश मरोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा

सैफ अली खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो फोटोग्राफर्स से ये कहते हुए नजर आ रहे हैं

तैमूर की फोटो खींच रहे मीडियाकर्मियों पर भड़के सैफ अली खान, कहा- इतना फ्लैश मरोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा
सैफ अली खान और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने जन्म से भी अपने परिवार ही नहीं बल्कि मीडिया में भी सबके चहेते रहे हैं. आए दिन उनकी कोई न कोई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल (viral) होती रहती है. इंटरनेट पर उनके लाखों चाहनेवाले हैं और उनकी फोटोज को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिलते हैं. तैमूर को लेकर जिस तरह से मीडिया सजग रहती है, इस पर कई बार सैफ और करीना भी अपने इंटरव्यूज में ऐतराज जता चुके हैं.

अभी हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सैफ नाराज हो गए. दरअसल, कुछ ही दिनों पहले सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे. ऐसे में हमेशा की तरह उन्हें क्लिक करने के लिए वहां पापाराजी मौजूद थी.

मीडियाकर्मी धड़ाधड़ तैमूर की पिक्चर्स खींच रहे थे जब सैफ अचानक नाराज हो गए और पलटकर कहने लगे, "बस करो यार, इतना फ्लैश मारोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा."

 

View this post on Instagram

 

😊❤️❤️❤️ #taimuralikhan #saifalikhan #kareenakapoorkhan off to Pataudi #airportdiaries @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

हालांकि सैफ मीडियाकर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें फोटो देने के लिए रुके और पोज भी किया लेकिन उनके चेहरे उनके बेटे को लेकर उनकी चिंता भी साफ जाहिर थी और सतह ही उन्होंने तैमूर को लेकर जो मीडिया से कहा वो भी लाजमी है.

आपको बता दें कि सैफ और करीना ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में ये बात भी कही है कि बचपन से ही जिस तरह से तैमूर को स्टारडम मिल रही है ये आगे चलकर उनके लिए एक चैलेंज भी खड़ी कर देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).