Inside Videos: 48 साल के हुए सैफ अली खान, पार्टी में स्टार्स ने छलकाए जाम
सैफ अली खान की जन्मदिन की पार्टी में सेलिब्रिटीज ने जमकर मचाया धमाल, देखें इस पार्टी की ये स्पेशल फोटोज और वीडियोज
सैफ अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन की खुशी में उनके घर पर बीती रात को एक पार्टी रखी गई जिसमें उनकी डियर वाइफ करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर समेत परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जमकर जश्न मनाया. इस पार्टी में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान समेत सैफ और करीना के करीबी दोस्त नजर आए. सोशल मीडिया पर इस पार्टी से कई सारे फोटोज और वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें ये सभी जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं.
इंटरनेट पर आई इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि सैफ के बर्थडे के बहाने ही सही, इन सभी ने एक दूसरे के साथ इस गेट टूगेदर को भी सेलिब्रेट किया.
एक फोटो में देखा गया कि सैफ अपने बर्थडे केक के साथ करीना और उनकी बहन करिश्मा के साथ पोज कर रहे हैं. केक पर सैफ का पेट नाम 'सैफू' लिखा गया है.
अन्य तस्वीरों में देखा गया कि सैफ के साथ उनकी पूरी गैंग मौजूद है और उनके इस स्पेशल डे को और भी शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है.
इस पार्टी के लिए सैफ और करीना ने काफी आलीशान ढंग से तैयारी की है, ये बात तो इन फोटोज में साफतौर पर देखी जा सकती है.
एक तरफ जहां सैफ की बेटी सारा और बेटे इब्राहिम इस पार्टी में नजर आए वहीं उनके लाड़ले तैमूर अली खान इस पार्टी की चमक धमक से दूर ही दिखे. तैमूर इस पार्टी में मौजदू नहीं थे. गौरतलब है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैमूर हाथों में तिरंगा लिए अपने पिता के साथ घुमते हुए नजर आए थे.
इंटरनेट पर उनकी क्यूट पिक्चर्स भी देखने को मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

