Zaheer Khan-Sagarika Baby News:  सागरिका घाटगे और ज़हीर खान बने माता-पिता, बेटे का नाम रखा फतेहसिंह खान (View Pics)

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से एक खुशखबरी सामने आई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं. इस कपल ने बुधवार को एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है और अपने बेटे का नाम ‘फतेहसिंह खान’ रखा है.

Zaheer Khan (Photo Credits: Instagram)

Zaheer Khan-Sagarika Baby News: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से एक खुशखबरी सामने आई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं. इस कपल ने बुधवार को एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है और अपने बेटे का नाम ‘फतेहसिंह खान’ रखा है. सागरिका और ज़हीर ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस खुशी को दुनिया के साथ साझा किया. दोनों ने अपने बेटे के साथ खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें ज़हीर अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सागरिका उन्हें पीछे से प्यार से थामे बैठी हैं.

पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, "With love, gratitude and divine blessings we welcome our precious little baby boy, Fatehsinh Khan." इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. एक्टर अंगद बेदी ने कमेंट किया, “Waheguru.” हरभजन सिंह ने लिखा, “Congratulations to you both. Waheguru Meher Kare.” वहीं, प्रज्ञा कपूर और डायना पेंटी सहित कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

माता-पिता बनें सागरिका घाटगे और ज़हीर खान:

बता दें कि सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने साल 2017 में शादी की थी और दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है. अब उनके परिवार में नए सदस्य की एंट्री ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Suryakumar Yadav-Wife Devisha Shetty Blessed With Baby Girl: सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के घर गूंजी किलकारी, बेटी के जन्म से परिवार में खुशी की लहर

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड