फिल्म साहो के पहले गाने साइको सैयां का टीजर हुआ रिलीज, प्रभास और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री देखने लायक
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो के पहले गाने साइको सैंया का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में श्रधा और प्रभास के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
फिल्म बाहुबली (Baahubali) के बाद से ही फैंस प्रभास (Prabhas) की अगली फिल्म साहो (Saaho) का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की हर छोटी से छोटी डिटेल जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं. यही वजह थी जब 13 जून को फिल्म साहो का ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. ऐसे में कल प्रभास ने अपनी फिल्म साहो पहले गाने साइको सैंया (Psycho Saiyaan) से दो पोस्टर रिलीज किए थे. इसकी भी काफी चर्चा लोगों के बीच देखने को मिली. ऐसे में अब इस गाने का टीजर रिलीज रिलीज कर दिया गया है. जिसमें श्रद्धा और प्रभास के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री (Chemistry) देखने को मिल रही है.
इस गाने के टीजर को श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने शेयर किया है. गाने की शुरुआत उन्ही से होती है. जिसमें श्रद्धा ग्रीन कलर की शिमर ड्रेस में गजब के डांस मूव करती दिखाई दे रही हैं. इसमें श्रद्धा बेहद हॉट लग रही हैं. जबकि प्रभास ब्लैक कलर आउटफिट में नजर आ रहे हैं. 28 सेकंड लंबे इस टीजर में गाने के बोल तो ज्यादा नहीं सुनाई दे रहे हैं. लेकिन इस म्यूजिक काफी कैची लग रहा है. इस गाने को ध्वनि भानुशाली ने गुनगुनाया है. जबकि तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है.
आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर और प्रभास की इस फिल्म के बजट पर जमकर पैसा खर्च किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्शन सीन्स की भरमार वाली इस फिल्म का बजट 300 करोड़ तक गया. फिल्म प्रभास और श्रद्धा कपूर के संग नील नितिनी मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

