टाइगर श्रॉफ ने रितेश देशमुख को सर कहकर पुकारा तो एक्टर ने उन्हें तुरंत बताया अपना ओहदा
खबर है कि फिल्म में रितेश देशमुख टाइगर श्रॉफ के भाई का किरदार निभाते दिखाई देंगे. हालांकि उनका रोल पॉजिटिव होगा या नेगेटिव ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन जैसे ही ये बात सामने आई कि बागी 3 में इस बार रितेश देशमुख भी होंगे. टाइगर श्रॉफ उनका स्वागत करने से खुद को नहीं रोक पाए
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म बागी 3 (Baaghi 3) की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. इस बार फिल्म में इन दोनों के अलावा एक और बड़े सितारें की फिल्म में एंट्री होने जा रही हैं. इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. खबर है कि फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) टाइगर श्रॉफ के भाई का किरदार निभाते दिखाई देंगे. हालांकि उनका रोल पॉजिटिव होगा या नेगेटिव ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन जैसे ही ये बात सामने आई कि बागी 3 (Baaghi 3) में इस बार रितेश देशमुख भी होंगे. टाइगर श्रॉफ उनका स्वागत करने से खुद को नहीं रोक पाए.
टाइगर श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए “आपके साथ काम करने को लेकर बेहद ही उत्सुक हूं सर, बागी 3 में आपका स्वागत है.”
So excited to work with you sir! ❤❤❤welcome to #Baaghi3! 🔥 @Riteishd https://t.co/Kt3g0g56iH
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) June 12, 2019
जिसके बाद रितेश देशमुख ने भी टाइगर का शुक्रिया कहने में देर नहीं लगाई. हालांकि इसके साथ ही रितेश ने टाइगर श्रॉफ को खुद को सर कहने से मना कर दिया. रितेश ने जवाब में लिखा कि “मैं आपके साथ काम करने को लेकर अत्यंत रोमांचित हूं टाइगर सर. मुझे सिर्फ रितेश कहो, सर नहीं.”
Am extremely thrilled to be working with you Tiger Sir, - & It’s just Ritesh -( minus SIR) #Baaghi3 @iTIGERSHROFF wait till you see my splits !!! https://t.co/i1KFT0DCdp
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 13, 2019
टाइगर श्रॉफ की दोनों फिल्में बागी और बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे. पहली फिल्म टाइगर के साथ जहां श्रद्धा कपूर नजर आई थी वहीं बागी 2 में दिशा पटानी नजर आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

