बॉलीवुड

बेहद ही मजेदार है ऋषि कपूर की कॉमेडी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ ट्रेलर, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

अमेरिका में इलाज करा रहें अभिनेता ऋषि कपूर की नई फिल्म झूठा कहीं का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में ऋषि कपूर आउट एंड आउट कॉमेडी करते दिखाई दे रहे हैं.

बेहद ही मजेदार है ऋषि कपूर की कॉमेडी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ ट्रेलर, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
ऋषि कपूर (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) एक लंबे समय से अमेरिका में इलाज करा रहें हैं. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है की वो जल्द ही इंडिया (India) लौट सकते हैं. ऐसे में अब ऋषि कपूर ने अपने फैंस (Fans) को एक खास तोहफा दिया है. ऋषि कपूर की कॉमेडी फिल्म झूठा कहीं का ट्रेलर (Jhootha Kahin Ka Trailer) रिलीज हो चुका है. कुछ दिन पहले इस फिल्म का पोस्टर (Film Poster) सामने आया था. जिसके बाद इसने काफी चर्चा बटोरी थी. ऐसे में अब इसका मजेदार ट्रेलर भी सामने आ चुका है.

इस ट्रेलर को खुद ऋषि कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. ऋषि ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा “अमेरिका आने से पहले मैंने ये फिल्म पूरी की थी. फिल्म का किरदार बेहद ही धमाकेदार है. इसी टाइटल वाली मैंने एक फिल्म नीतू के साथ (अलग कहानी) 70 के दशक में की थी. उम्मीद है आपको ये पसंद आएगी.

इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ ओमकार कपूर, सनी सिंह, जिम्मी शेरगिल, मनोज जोशी और लिलेटे दुबे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म को समीप कांग ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).