11 महीने 11 दिन बाद न्यूयॉर्क से इलाज कराके भारत लौटे ऋषि कपूर, मुंबई एअरपोर्ट पर पत्नी के साथ आए नजर
आपको बता दें कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बाद ऋषि अपने परिवार के साथ फौरन न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे. वहां उनका साथ देने नीतू सिंह और रणबीर कपूर भी मौजूद थे
न्यूयॉर्क (New York) में कैंसर (Cancer) का इलाज कराने गए अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब भारत लौट आए हैं. पिछले कुछ समय से उनके भारत लौटने की चर्चा काफी तेज थी. ऐसे में अब ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ भारत वापस लौट आए हैं. बीती रात दोनों को मुंबई एअरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी. ऋषि कपूर जहां एअरपोर्ट पर मौजूद मीडिया का शुक्रिया करते दिखाई दिए वहीं नीतू कपूर उनका हाथ थामे नजर आई.
तो वही भारत लौटने के बाद खुद ऋषि कपूर ने भी ट्विटर पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी. ऋषि ने लिखा कि 11 महीने 11 दिन बाद घर वापसी हुई. आप सब का शुक्रिया.
BACK HOME!!!!!! 11 Months 11days! Thank you all!
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 9, 2019
आपको बता दें कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बाद ऋषि अपने परिवार के साथ फौरन न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे. वहां उनका साथ देने नीतू सिंह और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी मौजूद थे जिन्होंने मुश्किल समय में उनका हौंसला बढ़ाया. इसी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी न्यूयॉर्क स्थित उनके घर पर ऋषि का हालचाल लेने पहुंचते रहे हैं.
इस दौरान ऋषि ने हमेशा से भारत और बॉलीवुड को मिस करने की बात कही है और इसी के साथ उन्होंने भगवान के पति अपने विश्वास को भी दर्शाया है. न्यूयॉर्क में होने के बावजूद ऋषि ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक्टिव रहे हैं.
अब लंबे इंतजार के बाद ऋषि कपूर घर लौट आए हैं. ऐसे में भले ही आरके स्टूडियोज (RK Studios) के बिक जाने के चलते कपूर परिवार में गणेश चतुर्थी न मना पाने का दुख है. लेकिन ऋषि के लौटने पर वो काफी खुश भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

