बॉलीवुड

रेखा ने बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को लगाया गले, सामने आया ये Video

रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसके सामने आने के बाद अब लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं

रेखा ने बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को लगाया गले, सामने आया ये Video
ऐश्वर्या राय बच्चन और रेखा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड में अगर लव अफेयर्स और रिलेशनशिप्स का इतिहास देखा जाए तो इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के बीते रिलेशनशिप की कहानी से सभी वाकिफ हैं. ये सभी बातें भले ही पुरानी हो गई लेकिन इसका असर रेखा और अमिताभ की जिंदगी में बरकार रहा. इन दोनों के अलग होने और जया बच्चन के साथ बिग बी की शादी के बाद रेखा भी अपनी ही अलग दुनिया में चली गईं. कई सारे पब्लिक इवेंट्स हुए और बॉलीवुड की महफिलें सजी लेकिन रेखा और बिग बी ने एक दूसरे से हमेशा दूरी बनाई रखी. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और रेखा एक दूसरे को गले लगाती हुईं नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद जाहिर तौर पर यही कहा जा रहा है कि खबरों के विपरीत रेखा का बच्चन परिवार के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है. अक्सर मीडिया में ये सुनने को मिला है कि रेखा पब्लिक इवेंट्स पर बच्चन परिवार को इग्नोर करती आईं हैं लेकिन अब इस वीडियो ने सभी को इस कहानी का अलग पहलु पेश किया है.

 

View this post on Instagram

 

@aishwaryaraibachchan_arb #with #rekha

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

मीडिया फोटोग्राफर योगेन शाह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि एक समारोह से निकलते समय ये दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार से गले लगा रहे हैं और इसी के साथ मीडिया के लिए पोज भी करते हुए नजर आए.

वीडियो को देखकर कहीं भी नहीं लगता कि रेखा और बच्चन फैमिली के बीच किसी भी तरह की खटास है. इसी के साथ ये बात भी साफ हो गई है कि इन दोनों का ही आपस में काफी अच्छा रिश्ता है. आप भी इस वीडियो को देखें और अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).