टीवी

बिग बॉस 13: रश्मि देसाई का खुलासा- अगले साल तक बसा लेंगी अपना घर, अरहान खान को लेकर कह डाली ये बात

रश्मि देसाई ने साल 2012 में नंदीश संधू संग शादी रचाई थी लेकिन महज 4 साल ही इनका रिश्ता चल सका. जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया.

बिग बॉस 13: रश्मि देसाई का खुलासा- अगले साल तक बसा लेंगी अपना घर, अरहान खान को लेकर कह डाली ये बात
रश्मि देसाई और अरहान खान (Image Credit: Instagram/Facebook)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में नए रिश्ते के बनने और पुराने रिश्तों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी हैं. ऐसे में बिग बॉस के घर में दोबारा आई रश्मि देसाई (Rashmi Desai) का अंदाज बदला-बदला सा है. रश्मि के बॉयफ्रेंड बताए जा रहे अरहान खान (Arhaan Khan) को एंट्री के बाद से रश्मि अपनी तरफ आने वाले हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब देती दिखाई दे रही हैं. इस बीच पारस छाबड़ा से बात करते हुए रश्मि देसाई खुलासा किया है कि वो अगले साल तक लाइफ में सेटल हो जाएगी. हालांकि वो अरहान को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त मानती हैं.

दरअसल घर में आए नए सदस्य विशाल सिंह को लेकर रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा बात करते हैं. रश्मि कहती है विशाल के आने से कहीं अरहान ना छिप जाए. जिस पर पारस उन्हें सलाह देते हैं कि ऐसा नहीं होगा. तुम और अरहान घर में अपनी अलग बॉन्डिंग दिखाओ जिससे तुम दिखाई घर में दिखाई दोगे. लेकिन रश्मि ऐसा करने से इनकार कर देती हैं. रश्मि कहती है कि उन्हें अगले साल तक लाइफ में सेटल होना है ऐसे में उन्हें कोई लफड़ा नहीं चाहिए जिससे उनकी इमेज दुनिया के सामने अलग आए.

इसके साथ रश्मि पारस से साफ करती है कि अरहान उनका क्लोज फ्रेंड है जिसके साथ वो कम्फर्ट फील करती हैं लेकिन इसके अलावा और अरहान को लेकर कोई फीलिंग्स नहीं है. जिस पर पारस कहते है कि मतलब आप एक होने के बारे में नहीं सोचते?

ऐसे में साफ है कि घर में भले अरहान और रश्मि को लेकर कोई भी बातें चल रही लेकिन रश्मि अरहान के साथ घर बसाने को लेकर अभी तैयार नहीं है हालांकि वो अगले साल शादी कर सेटल जरूर होना चाहती हैं.

वैसे आपको बता दे कि रश्मि देसाई टीवी शो उतरन के दौरान को-स्टार नंदीश संधू को दिल दे बैठी थी. जिसके बाद दोनों साल 2012 में शादी भी रचा ली. लेकिन 2 साल जाते जाते इनके बीच झगड़े की खबरें सामने आने लगी और 4 साल बाद इनका तलाक हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).