बॉलीवुड

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ग्रैंड वेडिंग देखकर पाकिस्तानी भी हुए हैरान, ये रहा सबूत

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी छाए हुए हैं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ग्रैंड वेडिंग देखकर पाकिस्तानी भी हुए हैरान, ये रहा सबूत
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Facebook)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली में कोंकणी परम्परा का पालन करते हुए बेहद शानदार ढंग से शादी की. जब से बॉलीवुड के इस लव कपल ने अपनी शादी की घोषणा की है तब से वो यहां मीडिया में छाए हुए हैं. आए दिन उन्हें लेकर कोई न कोई अपडेट पढ़ने को मिल रही है. रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर मीडिया अपनी नजरें जमाई हुई है. अब हैरानी की बात ये है कि रणवीर और दीपिका की शादी भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोगों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

खबर है कि पाकिस्तान के लोग भी इस बॉलीवुड कपल की ग्रैंड वेडिंग के बारे में पढ़ने और बात करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. पाकिस्तान का अगर ट्विटर ट्रेंड्स देखा जाए तो वहां रणवीर और दीपिका की शादी भी ट्रेंडिंग टॉपिक्स में बनी हुई है. गौरतलब है कि पाकिस्तान में भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लाखों फैंस हैं. पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्में देखी ही नहीं जाती बल्कि इंडियन एक्टर्स भी वहां खूब पसंद किए जाते हैं.

ट्विटर ट्रेंड्स

ऐसे में रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर फैंस वहां बेहद एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि आज इटली में सिंधी परम्परा का पालन करते हुए ये कपल शादी के बंधन में बंधेगा. इंटरनेट पर आए फोटोज और वीडियोज में देखा गया कि 14 नवंबर को रणवीर और दीपिका की शादी बेहद  रॉयल अंदाज में हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).