Ranveer-Deepika Mumbai Grand Reception: रणवीर-दीपिका के ग्रैंड रिसेप्शन में दिखा उनका शाही अंदाज
आज मुंबई में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन सेरेमनी रखी गई है
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ग्रैंड रिसेप्शन सेरेमनी (Grand Reception Ceremony) आज मुंबई में आयोजित की गई है. पार्टी मुंबई के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात (Grand Hyatt) में रखी गई है जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े कलाकार अपनी हाजरी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच रहे हैं. खास बात ये है कि इस रिसेप्शन पार्टी में रणवीर और दीपिका बिलकुल एक ड्रीम कपल की तरह लग रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आई फोटोज में ये किसी राजा रानी से कम नहीं लग रहे हैं. रणवीर और दीपिका जरीदार ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आ रहे हैं. वाकई ये फोटोज बेहद स्पेशल हैं. इन फोटोज को खुद रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस रिसेप्शन सेरेमनी में मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. रणवीर और दीपिका ने यहां मौजूद मीडिया के लिए एक साथ मिलकर पोज किया जिसके बाद वो स्टेज पर पहुंचकर इस कार्यक्रम में आए मेहमानों की मेजबानी करते दिखे.
View this post on Instagram
Beautiful Couple #ranveersingh #deepikapadukone at their wedding reception tonight @manav.manglani
View this post on Instagram
Bouquet of Love #deepikapadukone #ranveersingh #deepveerkishaadi #manavmanglani @manav.manglani
सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई सारी फोटोज और वीडियोज अब वायरल हो रही हैं.
गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी परम्परा का पालन करते हुए इटली में शादी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

