रणवीर-दीपिका 20 नवंबर को इटली में लेंगे सात फेरे, कबीर बेदी ने किया कन्फर्म
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर एक्टर कबीर बेदी ने सोशल मीडिया पर ये बात कही है
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए ये खबर बेहद अहम है. एक तरफ जहां बीते कुछ महीनों से इनकी शादी को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सुनने को मिल रही हैं वहीं अब बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर कबीर बेदी ने रणवीर-दीपिका की शादी को लेकर अपने एक ट्वीट से सभी को हैरान कर दिया है. कबीर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए बताया कि रणवीर और दीपिका इटली में शादी करने जा रहे हैं.
कबीर ने ट्विटर पर एक मैगजीन की रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा, “महान कपल, इटली में महान और एक शानदार इवेंट. रणवीर और दीपिका को उनकी शादी की ढेर सारी बधाई और जिंदगीभर की खुशियां.”
Great couple! Great locale in Italy! Great event!
Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness. 🙏 https://t.co/pPY6gBol8Z
— KABIR BEDI (@iKabirBedi) August 13, 2018
कबीर ने अपने इस ट्वीट से लगभग इस खबर की पुष्टि ही कर दी है कि रणवीर और दीपिका इटली में ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. मैगजीन में छपी खबर में बताया गया कि रणवीर और दीपिका की शादी की ऑफिशियल डेट 20 नवंबर है. इसके लिए सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया है.
रणवीर और दीपिका के लिए ये दिन खास है और इसलिए वो सिर्फ अपने करीबी लोगों को यहां शामिल करना चाहते हैं. शादी में उनके परिवारवाले और करीब दोस्त मौजूद रहेंगे. उनकी गेस्टलिस्ट में केवल 30 लोगों को शामिल किया गया है. रणवीर और दीपिका को इटली हमेशा से पसंद रहा है और इसलिए अपनी शादी के लिए उन्होंने इसी डेस्टिनेशन को चुना. शादी के बाद भारत पर वो यहां ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2018 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

