Rani Chatterjee Dance Video: ‘लेके पहला-पहला प्यार’ गाने पर रानी चटर्जी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, उनके डांस मूव्स ने जीता फैन्स का दिल
रानी चटर्जी बेमिसाल एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं, जिसकी झलक समय-समय पर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है. एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है. वीडियो में रानी लेके पहला-पहला प्यार गाने पर ठुमके लगा रही है और उनके डांस मूव्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है.
Rani Chatterjee Dance Video: रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी स्टार (Bhojpuri Star) हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. रानी ने जब से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था, तभी से लोग उनकी एक्टिंग और डांस के दीवाने हैं. भोजपुरी की कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग स्किल और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी हॉट और खूबसूरत फोटोज को फैन्स के साथ शेयर करती हैं. फैन्स भी रानी चटर्जी से जुड़ी हर एक अपडेट पाने को बेताब रहते हैं. रानी चटर्जी बेमिसाल एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं, जिसकी झलक समय-समय पर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है. एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है.
रानी चटर्जी ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें वो ‘लेके पहला-पहला प्यार’ गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं. आलम तो यह है कि उनके डांस मूव्स को देखकर फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं. एक्ट्रेस के डांस मूव्स को देखकर कई फैन्स ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी शेयर की है, जबकि कई लोगों ने उनके डांस की तारीफ की है. यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee Chhath Look: भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी ने खास अंदाज में दी छठ की शुभकानाएं
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इसमें कोई दो राय नहीं है कि रानी चटर्जी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन कामयाबी मिलने के साथ-साथ उन्हें कई बार अपने वजन को लेकर ट्रोल भी होना पड़ा. हालांकि अब रानी में काफी बदलाव आ चुके हैं और वो फिटनेस फ्रीक हो गई हैं. रानी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज के जरिए अपनी फिटनेस की झलक भी दिखाती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

