बॉलीवुड

कैंसर का इलाज कराके भारत लौटे ऋषि कपूर के स्वागत में पार्टी देने जा रही हैं आलिया भट्ट?

रिपोर्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया अपने डैड-फिल्ममेकर महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करना चाहती हैं. ऋषि कपूर 11 महीनों बाद 10 सितंबर को न्यूयॉर्क से कैंसर का सफल इलाज करवाकर वतन लौटे हैं.

कैंसर का इलाज कराके भारत लौटे ऋषि कपूर के स्वागत में पार्टी देने जा रही हैं आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट (Image Credit: Instagram)

ट्विटर पर इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि न्यूयॉर्क (New York) से कैंसर (Cancer) का सफल इलाज करवाकर वतन लौटे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के लिए उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक होमकमिंग पार्टी की तैयारियां कर रही हैं. 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया अपने डैड-फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करना चाहती हैं. ऋषि कपूर 11 महीनों बाद 10 सितंबर को न्यूयॉर्क से कैंसर का सफल इलाज करवाकर वतन लौटे हैं.

इस दौरान देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां उनसे मिलने और उनका हालचाल जानने न्यूयॉर्क पहुंचे थे. इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

हाल में ही आलिया और रणबीर ने केनिया में अपनी बिताई छुट्टियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

आलिया अब रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में दिखाई देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).