बॉलीवुड

एक्स-गर्लफ्रेंड्स कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के लिए रणबीर कपूर आज भी करते हैं ऐसा काम!

रणबीर कपूर ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि वो ये काम चोरी-छिपे करते हैं

एक्स-गर्लफ्रेंड्स कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के लिए रणबीर कपूर आज भी करते हैं ऐसा काम!
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जिनकी फैन फॉलोविंग लाखों में हैं. फिल्मों में जहां रणबीर अपने फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत मिस किया जाता है. बॉलीवुड के ऐ-लिस्टर एक्टर्स की श्रेणी में होने के बावजूद रणबीर सोशल मीडिया से दूर हैं. ऐसे में अब उन्होंने मीडिया को बताया कि भले ही वो अधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं लेकिन वो फेक एकाउंट्स के जरिए अपने लोगों पर नजर रखते हैं.

रणबीर ने बताया कि वो फेक अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. इसपर जब मीडिया ने उन्हें सवाल किया कि वो कौनसे सेलिब्रिटीज को सीक्रेटली फॉलो करते हैं? तब रणबीर ने बताया वो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फॉलो करते हैं. इस तरह से वो इन सभी लोगों के सोशल मीडिया को लेकर हमेशा अपडेटेड रहते हैं और उन्हें उनकी सारी जानकारी होती है.

 

View this post on Instagram

 

#aliabhatt welcomed by the Kapoor family

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

हाल ही में रणबीर की फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी जिसमें वो अपने कजिन आदर जैन, करिश्मा कपूर समेत आलिया भट्ट के साथ डिनर पार्टी का एन्जॉय करते दिखे. बात करें फिल्मों की तो रणबीर जल्द ही आलिया के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).