बॉलीवुड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करने वाले हैं सगाई, 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों मीडिया में खूब सुनने को मिल रही हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करने वाले हैं सगाई, 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits : Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की शूटिंग को लेकर काफी बिजी हैं. हाल ही में आलिया रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाती हुईं नजर आईं. इन्होंने एक साथ मिलकर न्यूयॉर्क (New York) में नए साल का जश्न मनाया. इसमें कोई दोराय नहीं कि अब आलिया भी रणबीर कपूर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई हैं. उनके वेकेशन ब्रेक से लेकर उनके उनके हर फैमिली सेलिब्रेशन्स में आलिया नजर आती हैं.

अब मीडिया में आई ताजा खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ शादी करने का मन बना रहे हैं. फिल्मफेयर पर छपी खबर के अनुसार, नीतू सिंह (Neetu Singh) चाहती हैं कि रणबीर और अलिया इस जून में एक दूसरे से सगाई कर लें. लेकिन इस कपल का मानना है कि उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज तक उन्हें रुक जाना चाहिए."

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया ने सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ नजर आए थे. इन्होंने यहां मीडिया के लिए पोज भी किया था जिसके बाद वो स्माइल करते हुए रिसेप्शन पार्टी की ओर चल पड़े. इस तरह से रणबीर और आलिया ने पहली बार एक साथ मीडिया में अपना पब्लिक अपीयरंस देकर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी.

अब फैंस को उस दिन का इंतजार है जब रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).