बॉलीवुड

Shocking: एक्ट्रेस माहिका शर्मा से शख्स ने की गंदी बात, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज को इस तरह के मैसेजेस और लोगों का सामना करना पड़ता है

Shocking: एक्ट्रेस माहिका शर्मा से शख्स ने की गंदी बात, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
माहिका शर्मा (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस माहिका शर्मा अक्सर अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार उनका ऐसा करना लाजमी था. हाल ही में एक शख्स ने सोशल नेटवर्किंग साईट इंस्टाग्राम पर माहिका को अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया. उस व्यक्ति के मैसेज से माहिका बेहद खफा भी हुईं लेकिन उन्होंने समझदारी से काम लेते हुए उस व्यक्ति का खुलासा लोगों के सामने किया.

माहिका ने उस व्यक्ति के मैसेजेस का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उसकी हरकत के बारे में सभी के सामने रिवील किया. इसके बाद माहिका ने उस शख्स को जमकर फटकार लगाते हुए उसे आगे से ऐसा न करने की सलाह भी दी.

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और अश्लील मैसेज भेजने वालों को इस तरह से सबक सिखाने को लेकर फैंस भी माहिका की सरहाना कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एक्ट्रेस को इस तरह के अशील मैसेजेस का सामना करना पड़ा हो. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और ऐसी ही कई नकारात्मक चीजों से अक्सर उन्हें जूझना पड़ता है.

आपको बता दें कि माहिका अपने विवादित बयान के चलते हमेशा मीडिया में बनी रहती हैं. एक्टिंग के साथ ही वो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और उनके साथ अपनी बातें भी शेयर करती रहती हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).