बॉलीवुड

राखी सावंत का नया ड्रामा, रोते हुए वीडियो शेयर करके पति से कहा- मैं आपके बिना नहीं रह सकती हूं 

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर एक नए ड्रामे के साथ हाजिर हैं. हाल ही में उन्होंने मीडिया से कहा था कि वो अब शादीशुदा हैं. राखी ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी पोस्ट की थी. अब राखी ने रोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति से गुजारिश कर रही हैं कि वो उन्हें अकेला न छोड़ें.

राखी सावंत का नया ड्रामा, रोते हुए वीडियो शेयर करके पति से कहा- मैं आपके बिना नहीं रह सकती हूं 
राखी सावंत (Photo Credits: Instagram)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने ड्रामों और बयानों के चलते मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. हाल ही में मीडिया में अपनी शादी की बात को कन्फर्म करने वाली राखी ने अब सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस वीडियो में राखी रोते हुए नजर आ रही हैं और अपने पति से कह रही हैं कि वो उनके बिना नहीं रह सकती हैं इसलिए वो उन्हें इग्नोर न करें और उन्हें छोड़कर न जाएं. राखी के इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और लोग उसपर कमेंट भी कर रहे हैं.

दरअसल, हाल ही में राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट की थी जिसमें वो ब्राइडल लुक में नजर आईं थी. इसी के साथ राखी ने अन्य कई फोटोज शेयर की थी जिसमें वो मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र के साथ नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

उनकी फोटोज को देखने के बाद जब मीडिया ने सवाल किया तो राखी ने कहा कि उन्होंने एक एनआरआई (NRI) से शादी कर ली है. बाद में उन्होंने ये भी कहा कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर में वो अपने पति को लोगों के सामने लेकर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

गौरतलब है कि राखी के पति को अब तक किसी ने नहीं देखा और ये भी कहा जा रहा है कि राखी एक नया ड्रामा लेकर लोगों के सामने हाजिर हैं. सोशल मीडिया पर आज उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें भी देखा जा सकता है कि उन्होंने फिल्टर का इस्तेमाल किया है.

ये भी पढ़ें: राखी सावंत ने किया खुलासा, इस वजह से अपने पति को मीडिया की नजरों से रखा है दूर

 

View this post on Instagram

 

😭😭😭😭😢😢😢😢😢🥺😩😩😩😫😫😖😖😖😢😢😢😥😥😰😰😨😨😓😓😓

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

अब इन चीजों के चलते राखी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इसी के साथ लोग उनकी फोटो पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).