रेसलर से पिटी राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर लगाया आरोप, कहा- वो मेरी हत्या करवाना चाहती है

राखी सावंत को हाल ही में एक फीमेल रेसलर ने रिंग में उठाकर पटक दिया था जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था

राखी सावंत और तनुश्री दत्ता (Photo Credits: Youtube and Facebook)

पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में CWE रेसलिंग प्रोग्राम में शरीक होने पहुंची राखी सावंत को महिला रेसलर रोबेल ने रिंग में उठाकर पटक दिया था. दरअसल, रोबेल ने पंचकुला की महिलाओं को रिंग में उनसे दो-दो हाथ करने का चैलेंज दिया था. इस चैलेंज को राखी ने स्वीकार किया और उनसे रिंग में उलझ पड़ी. इसके बाद होना क्या था, रोबेल ने राखी को ऐसी पटखनी दी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

अब अस्पताल में दर्द से कराह रही राखी ने अपनी तकलीफ का सारा ठीकरा तनुश्री दत्ता पर फोड़ा है. राखी मीडिया के सामने फूट फूटकर रोने लगीं और कहनी लगीं कि उन्हें मम्मी के पास जाना है. जरूर कोई उन्हें मारने की साजिश रच रहा है.

ये भी पढ़ें: Video: राखी सावंत को महिला रेसलर ने कंधे पर उठाकर पटका, अस्पताल में हुई भर्ती

आगे राखी ने कहा कि अभी वो बाबा राम रहीम सिंह के इलाके में हैं और यहां कोई मी टू कैंपेन वाला या तनुश्री दत्ता का समर्थक उन्हें मारना चाहता है.

इंटरनेट पर एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें राखी अस्वस्थ हालत में भी बयानबाजी करती नजर आ रही हैं.

राखी का कहना है कि वो उस इवेंट में नाचने गई हुईं थी और उनका रेसलिंग का कोई इरादा नहीं था. तनुश्री दत्ता और वो रेसलर दोनों ही अमरीका की है. राखी ने अंत में कहा कि तनुश्री ने अमरीका से लौटने के बाद उनका नाम खराब कर दिया और इसके बाद अब उन्हें रिंग में पिटवाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\