राकेश रोशन को हुआ कैंसर, ऋतिक रोशन ने पिता की सर्जरी से पहले किया ये इमोशनल पोस्ट
फिल्म निर्देशक राकेश रोशन कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं. इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की
फिल्म निर्देशक और अभिनेता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं. उन्हें थ्रोट कैंसर हुआ है. इस बात की जानकारी को बेटे ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर शेयर किया है. ऋतिक ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन की ये बीमारी सही समय पर डिटेक्ट हो गई. वो थ्रोट कैंसर (Throat Cancer) के अर्ली स्टेज पर हैं. इस बीमारी के बारे में उन्हें कुछ ही हफ्तों पहले पता चला. इस बीमारी के चलते आज उन्हें सर्जरी भी करानी है.
पिता के कैंसर की खबर को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, "मेरे पिता से आज मैंने एक तस्वीर के लिए कहा. मैं जानता था कि वो अपने सर्जरी डे पर जिम मिस नहीं करेंगे. वो गले के अर्ली स्टेज स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (Squamous Cell Carcinoma) से पीड़ित हैं जिसके बारे में कुछ ही हफ्तों पहले पता चला. लेकिन इससे निपटने के लिए आज उनके हौसले बुलंद हैं. एक परिवार के रूप में हैं नसीब वाले हम नसीब वाले कि हमारे पास एक ऐसा लीडर है."
ऋतिक ने जैसे ही ये खबर शेयर कि उनके पिता को लेकर फैंस काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर जरिए उनके अच्छे सेहत की कामना करते हुए उन्हें मैसेज भेज रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

