बॉलीवुड

Viral: रजनीकांत और नयनतारा की फिल्म 'Thalaivar 167' की फोटोज इंटरनेट पर हुई लीक

अभिनेत्री नयनतारा जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म 'Thalaivar 167' में नजर आएंगी

Viral: रजनीकांत और नयनतारा की फिल्म 'Thalaivar 167' की फोटोज इंटरनेट पर हुई लीक
रजनीकांत (Photo Credits: Facebook)

रजनीकांत (Rajinikanth) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म 'Thalaivar 167' की फोटोज अब इंटरनेट पर लीक हो चली हैं. इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगाडोस AR Murugadoss) कर रहे हैं. इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों में रजनीकांत के फर्स्ट लुक को फैंस के बीच गैरकानूनी तरीके से शेयर किया गया है. एक तरफ जहां फोटोज के सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं वहीं इसके मेकर्स बेहद परेशान हैं.

फोटोज लीक मामले में रजनीकांत की प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए फैंस से अनुरोध किया कि इन तस्वीरों को और शेयर न किया जाए. फैंस से कहा गया कि फाइनल फोटोज के आने तक इन तस्वीरों को शेयर करने से बचा जाए ताकि बेहतर से बेहतर कंटेंट दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.

बताया जा रहा है कि फोटोज में रजनीकांत एक पुलिसवाले के अंदाज में सजे-धजे नजर आए. लेटेस्टली हिंदी लीक्ड (leaked) फोटोज का समर्थन नहीं करता और इसलिए हम पाठकों के साथ तस्वीरों को शेयर नहीं कर रहे हैं.

बात करें फिल्म 'Thalaivar 167' की तो जानकारी आई है कि इस फिल्म की शूटींग 10 अप्रैल से शुरू होगी. शूटिंग शुरू करने से पहले पूजा का आयोअजं किया गया है. रजनीकांत की ये फिल्म 2020 में सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).