ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता मीराबाई चानू को जमीन पर बैठकर खाना खाते देख हैरान हुए R Madhavan, कर दिया ऐसा ट्वीट
सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद अभिनेता आर. माधवन भी हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं. फोटो में मीराबाई चानू अपने भाइयों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाती दिखाई दे रही हैं.
टोक्यो ओलंपिक्स में देश का नाम गौरव से रोशन करने वाली मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनकी तमाम तस्वीरें आए दिन वायरल हो रही हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद अभिनेता आर. माधवन (R Madhavan) भी हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं. फोटो में मीराबाई चानू अपने भाइयों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाती दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को देखने के बाद माधवन इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहें हैं.
एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मीराबाई अपने घर मणिपुर में सिल्वर मेडल जीतने के बाद. इस मजबूत इरादों वाली महिला को गरीबी और कम सुविधाएं भी नही रोक सकी. ये सच्ची प्रेरणा हैं. इस ट्वीट को पढ़ने के बाद आर माधवन ने लिखा कि अरे ये सच नहीं हो सकता. मैं अपने शब्द पूरी तरह से खो चुका हूं.
Hey this cannot be true. I am at a complete loss of words. https://t.co/4H7IPK95J7
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 29, 2021
आपको बता दे कि वैसे मीराबाई चानू ने ट्विटर अकाउंट पर भी खाना खाते हुए एक खास ट्वीट किया है. जहां वो अपने घर पर खाना खाते नजर आ रही हैं. हालांकि इस बार की तस्वीर थोड़ी बेहतर और दिल को संतोष देने वाली हैं.
That smile when you finally eat ghar ka khana after 2 years. pic.twitter.com/SrjNqCXZsm
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) July 29, 2021
वैसे आपको बता दे कि मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है. ओलंपिक में 21 साल के अंतराल के बाद वेटलिफ्टिंग में जीतने वाली मीराबाई, कर्णम मल्लेश्वरी के बाद प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली भारत की दूसरी वेटलिफ्टर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

