बॉलीवुड

तो क्या फरहान अख्तर की फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पहुंचाई सलमान को ठेस?

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ से एग्जिट के बाद प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर के साथ काम करने जा रही हैं

तो क्या फरहान अख्तर की फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पहुंचाई सलमान को ठेस?
फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा इस समय देश और विदेश, दोनों ही तरफ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया में छाई हुईं हैं. हाल ही में खबर आई कि प्रियंका ने अपने अमरीकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है. इसी वजह के चलते उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से भी एग्जिट के लिया. अब सवाल ये किया जा रहा है कि अगर सगाई के चलते प्रियंका ने सलमान की फिल्म छोड़ी तो फिर वो फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ के लिए कैसे मान गईं?

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ के लिए प्रियंका जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी. बताया गया कि प्रियंका मुंबई में इस फिल्म के लिए 8 अगस्त से शूटिंग शुरू करेंगी.

रिपोर्ट में एक सूत्र ने कहा, "अगर वो शादी की प्लानिंग कर रहीं थी तो अब तक उन्हें हमें बता देना चाहिए था. उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के लिए अगस्त के दूसरे हफ्ते से शूटिंग शुरू करनी थी.

प्लानिंग ये थी कि दोनों ही फिल्मों के लिए साथ में शूटिंग की जानी है. लेकिन अब वो सिर्फ 'द स्काई इस पिंक’ के लिए काम करेंगी. ऐसे में फिल्म ‘भारत’ को छोड़ने की असली वजह उनकी शादी तो नहीं हो सकती. वहां उनका रोल कैसा था इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है."

ये भी पढ़ें: सगाई के बाद प्रियंका और निक ने की प्रिंस हैरी और मेगन से मुलाकात

आगे कहा गया, "लेकिन हमें यकीन है, फिल्म द स्काई इस पिंक’ में उनका एक सेंट्रल करैक्टर है. ‘भारत’ तो पूरी तरह से सलमान की फिल्म है." प्रियंका के साथ काम कर चुके एक डायरेक्टर ने भी रिपोर्ट में कहा कि ये बात बेहद अजीब है कि फिल्म ‘भारत’ के लिए हां करने से पहले प्रियंका ने अपने रोल के बारे में ठीक तरह से जानकारी नहीं ली. इसके चलते अब बॉलीवुड के कई लोगों को उन्होंने नाराज कर दिया है. इसलिए इसके बाद आनेवाला समय उनके लिए मुश्किलभरा होगा.

खबर है कि प्रियंका ने ‘भारत’ फिल्म से एग्जिट लेकर सलमान को भी नाराज कर दिया है. एक तरफ जहां वो अपनी पर्सनल लाइफ को निक के साथ संवारने में लगी हैं वहीं आनेवाले समय में उन्हें बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर कई लोगों का सामना करना पड़ सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).