बॉलीवुड

शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी अपने दिल की ये बात

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमरीकी पॉप स्टार निक जोनस को डेट कर रही हैं जिन्हें लेकर हाल ही में वो भारत भी आईं थी

शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी अपने दिल की ये बात
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा का पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. इन दिनों वो अमरीकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी छाई हुईं हैं. कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं. वैसे तो प्रियंका और निक अब तक अपने इस रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन अब आखिरकार प्रियंका ने अपने शादी के सवाल पर खुलकर जवाब दे ही दिया है. प्रियंका ने कहा कि वो शादी के विचार से सहमत हैं और खुद भी जल्द ही शादी कर सकती हैं.

मुंबई मिरर को दिए हुए इंटरव्यू में जब प्रियंका से शादी का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “शादी का ये आयडिया मुझे बेहद पसंद है. जिंदगी का एक पड़ाव आएगा जब में जरूर शादी करुना चाहूंगी. मुझे नहीं लगता है कि शादी के बाद आप बड़े या फिर छोटे हो जाते हो या फिर ये कहें कि आप ज्यादा फेमिनिस्ट हो जाते हो या नहीं भी.

खुद को लेकर बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि वो बेहद रोमांटिक किस्म की इंसान हैं. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बेहद भावुक इंसान हूं और होऊं भी क्यों नहीं? आप जानते हैं कि जब आप किसी से प्रेम करते हैं और उन्हें स्पेशल अटेंशन देते हैं तो वही चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है.”

बताते चलें कि हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मॉम मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए भारत लेकर आईं थी. यहां निक ने न केवल प्रियंका की मॉम बल्कि बॉलीवुड में उनके यार दोस्तों से भी मुलाकात की. अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब प्रियंका अपनी शादी की औपचारिक घोषणा मीडिया में करे देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2018 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).