Revealed: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेडिंग डेट को लेकर मॉम मधु चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा
निक जोनस से रोका के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर उनकी मॉम मधु चोपड़ा ने मीडिया को ये बातें बताई हैं
प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्त, शनिवार को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रोका कर लिया. इसके बाद से अब उनकी शादी को लेकर मीडिया में काफी कयास लगाया जा रहा है. सभी ये जानना चाहते हैं कि एक दूसरे से रोका करने के बाद अब प्रियंका और निक शादी कब करेंगे? लेकिन ना तो प्रियंका और ना ही निक ने इस बारे में खुलकर कोई भी बात की है. एक तरफ जहां फैंस प्रियंका की वेडिंग डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं वहीं अब उनकी मधु चोपड़ा ने इस विषय पर खुलकर मीडिया से बात की.
मधु ने डीएनए से हुई बातचीत में बताया कि शादी की तारीख अभी तय नहीं की गई है. इसलिए अभी कुछ भी कह पाना नामुमकिन है. मधु ने कहा, “उन्होंने अभी शादी की डेट तय नहीं की है. ये बहुत जल्द होगा. इसलिए उनकी शादी को लेकर चल रही बातें महज अफवाह है. फिलहाल उन दोनों को ही अपना काम पूरा करना है. इसलिए शादी की डेट पर फैसले करने में उन्होंने समय लग सकता है कि उन्हें कब और कहां शादी करनी है.”
हालांकि मधु ने ये जरूर कहा कि उन्हें अपनी बेटी की शादी भारतीय रीती रिवाज के अनुसार ही करना है. मधु ने कहा, “बेशक मैं एक ट्रेडिशनल इंडियन वेडिंग चाहती हूं. यही मेरी इच्छा है. हमने रोका सेरेमनी पूजा के साथ शुरू की जोकि मेरे लिए बेहद जरूरी है. मैं भले ही एक मॉडर्न मां हूं लेकिन दिल से मैं अपनी परंपराओं से जुड़ी हुई हूं.”
बता दें कि निक के साथ रोका के बाद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए इसकी औपचारिक घोषणा की. तभी से ही उन्हें देश और दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

