बॉलीवुड

सगाई के बाद प्रियंका और निक ने की प्रिंस हैरी और मेगन से मुलाकात

खबर ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल के अंत तक निक जोनस से शादी के बंधन में बंध जाएंगी

सगाई के बाद प्रियंका और निक ने की प्रिंस हैरी और मेगन से मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits : Instagram)

जहां एक ओर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं. वहीं, कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले सप्ताह उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया. वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री और 'चेन्स' गीत के गायक ने यहां शाही जोड़े के घर पर कुछ खुशगवार समय बिताए, उसी सप्ताह निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था.

प्रियंका और मेगन में अच्छी दोस्ती है और कई बार दोनों साथ में अच्छा समय बिता चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘भारत’ के प्रोड्यूसर ने प्रियंका चोपड़ा को बताया, ‘अनप्रोफेशनल’, सगाई की खबर पर लगाई मुहर

Love love❤ #priyankachopra #love #nickjonas #instagram #couple #relationshipgoals

A post shared by vibes🦄🌈 (@2morrow.vibes) on

2018-the year of weddings💍 #nickjonas #priyankachopra

A post shared by LLUXXYFASHION (@lluxxyfashion) on

अमेरिकी मीडिया में भी शुक्रवार को इस जोड़े की सगाई की खबरें आईं. वहीं, बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म 'भारत' से प्रियंका के अलग होने की बात कहकर अभिनेत्री के सगाई कर लेने का संकेत दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).