बॉलीवुड

पार्किंग लॉट में किस करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, इंटरनेट पर लीक हुई फोटो

प्रियंका चोपड़ा अपने हस्बैंड निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं थी जहां से ये फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गईं

पार्किंग लॉट में किस करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, इंटरनेट पर लीक हुई फोटो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में टाइम स्पेंड कर रही हैं. शादी के बाद से ही प्रियंका अपनी वर्क और पर्सनल लाइफ को बखूबी बैलेंस कर रही हैं. एक तरफ जहां वो अपनी फिल्मों का काम निपटा रही हैं वहीं परिवार को भी टाइम दे रही हैं. अब लॉस एंजेलिस से प्रियंका और निक की एक बेहद रोमांटिक फोटो (romantic picture) इंटरनेट पर लीक हो गई है.

इस फोटो में प्रियंका अपने पति के साथ लिपलॉक (liplock) करती हुईं नजर आ रही हैं. उनकी इन फोटोज को इंटरनेट पर देखा गया है और अब ये काफी तेजी वायरल (viral) भी हो रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood ka masala (@bollywoodkamasala) on

प्रियंका और निक के इन इंटिमेट पलों को सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. फोटो में ये दोनों ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आए.

फोटोज में देखा जा सकता है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और अपने कैंडिड मूड में नजर आ रह हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2 और 3 को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज का पालन करते हुए शादी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).