बॉलीवुड

विराट-अनुष्का से इंस्पायर हुईं प्रियंका चोपड़ा ऐसे कर रही हैं शादी की प्लानिंग

मुंबई में 18 अगस्त, शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था

विराट-अनुष्का से इंस्पायर हुईं प्रियंका चोपड़ा ऐसे कर रही हैं शादी की प्लानिंग
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस (Photo Credits: Facebook)

अमरीकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप और सगाई की खबरों के बीच, प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्त शनिवार को मुंबई में उनके साथ रोका कर लिया. इस खबर से न सिर्फ प्रियंका के फैंस बल्कि बॉलीवुड के भी तमाम सितारें सरप्राइज्ड रह गए. प्रियंका और निक को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस और दोस्तों से बधाई मिलने लगी. देखा जाए तो प्रियंका ने निक के साथ अपनी रोका सेरेमनी की जानकारी को काफी हद तक गुप्त रखा था. इस बारे में उनके बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही जानते थे. साथ ही इस फंक्शन में चुनिंदा लोगों को ही देखा गया.

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी कुछ इसी तरह से प्राइवेट वेडिंग ऑर्गनाइज करके मीडिया की नजरों से दूर एक दूसरे के साथ इटली में शादी की. अब प्रियंका और निक भी कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं. आपको बता दें कि ऐसा करने के लिए बॉलीवुड के इन कपल्स ने एक ही वेडिंग प्लानर कंपनी की मदद ली.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ शादी स्क्वाड के फाउंडर्स (Photo Credits: File Photo)

प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी को शादी स्क्वाड नामकी कंपनी ने आयोजित किया था. इसी कंपनी ने विराट और अनुष्का की शादी को लेकर भी उनकी मदद की थी. इस कंपनी के फाउंडर्स सौरभ और टीना, निक और प्रियंका की सगाई पर भी मौजूद थे और उन्होंने एक साथ मिलकर पोज भी किया.

ये भी पढ़ें: Inside Pics: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की इंगेजमेंट पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा

जाहिर सी बात है कि अब भले ही बॉलीवुड के ये स्टार्स सोशल मीडिया पर चाहे जितना एक्टिव रहे और फैंस के साथ अपनी लाइफस्टाइल की लेकर बातें शेयर करें लेकिन जब बात शादी की आती है तो ये सभी इस मामले में सीक्रेटिव रहना ही पसंद करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).