खुलासा: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस, खुद बताई सच्चाई
निक जोनस ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि बीमारी के चलते उनका हाल ऐसा था और वो ऐसे दिखने लगे थे
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरीकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. बताया जा रहा है कि शादी 30 नवंबर को जोधपुर में आयोजित की गई. अब अपनी शादी से कुछ ही हफ्तों पहले निक ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. निक ने बताया कि आज से 13 साल पहले वो डायबिटीज से पीड़ित थे और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपनी सेहत पर काबू पाया है.
निक जोनस ने इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटो और अब की फोटो को पोस्ट करके लिखा, "13 साल पहले मैं टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित था. इस फोटो में बाईं ओर मैं हूं जब मैं काफी वजन खो देने के बाद मैं शायद ही 100 पाउंड्स का था. ब्लड शुगर के चलते मैंने काफी वजन खो दिया. डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि मैं डायबिटीज से पीड़ित हूं. फोटो के दाईं ओर मैं हूं जो बेहद खुश और स्वस्थ है. अपनी शारीरिक सेहत को अब प्राथमिकता देता हूं और स्वस्थ भोजन खता हूं. इसी के साथ अपने ब्लड शुगर की भी समय से जांच करवाता हूं. आज मेरी इस बीमारी पर मेरा पूरा नियंत्रण है. मैं अपने परिवार और अपने प्रियजनों का आभारी हूं जिन्होंने हर तरह से मेरी मदद की. कभी भी किसी चीज को अपनी खुशियों भरी जिंदगी के बीच आने मत दिजिए. मेरे सभी फैंस को उनके प्यारभरे शब्दों और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. सभी को प्रेम."
आपको बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग सेरेमनी और उससे जुड़े कार्यक्रमों को 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच शेड्यूल किया गया. शादी के लिए उनके परिवारवाले जोरों शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

