बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने की बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई

प्रियंका और निक ने करीब दो महीनों तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद इन्होंने सगाई कर ली

प्रियंका चोपड़ा ने की बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

ये खबर प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बेहद स्पेशल है. प्रियंका ने अपने अमरीकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है. मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका ने करीब 2 महीने तक पॉप स्टार निक जोनस को डेट करने के बाद उनसे सगाई कर ली है. प्रियंका और निक अपने इस फैसले से बहद खुश हैं और अब जल्द ही इनकी शादी को लेकर कोई खास घोषणा भी की जा सकती है.

पीपल्स मैगजीन की खबर के मुताबिक, प्रियंका के 36वें जन्मदिन (18 जुलाई, 2018) पर इन्होंने एक दूसरे से सगाई की. बताया जा रहा है कि निक ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर से प्रियंका के लिए स्पेशल इंगेजमेंट रिंग भी तैयार करवाई थी.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि निक के दोस्त और परिवारवालों ने उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा था और वो सब उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. जाहिर सी बात है कि निक अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका को लेकर काफी सीरियस हैं.

आपको याद होगा कि बीते महीने प्रियंका ने मुंबई में निक की मुलाकात अपनी मॉम मधु चोपड़ा से कराई थी. मॉम मधु से मुलाकात के बाद इन्होंने गोवा में भी टाइम स्पेंड किया. अब लगता है कि प्रियंका को उनके दोस्त और परिवारवालों से निक के साथ रिश्ते के लिए मंजूरी मिल गई है.

अब फैंस को भी उस पल का इंतजार है जब वो निक के साथ अपनी शादी की घोषणा करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2018 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).