मनोरंजन

प्रियंका ने की जाह्नवी से मुलाकात, क्या एक फिल्म में साथ करेंगे काम ?

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के साथ पापा अशोक चोपड़ा का 68 बर्थडे मुंबई में बांद्रा के रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट किया. इनकी इस बॉन्डिंग को देख यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या प्रियंका और जान्हवी कही एक साथ फिल्म में स्क्रीन तो नहीं शेयर करने जा रहे हैं या फिर ये डिनर एक इनकी दोस्ती की शुरुवात थी.

प्रियंका ने की जाह्नवी से मुलाकात, क्या एक फिल्म में साथ करेंगे काम ?
फोटो क्रेडिट : योगेन शहा

गुरुवार रात प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के साथ पापा अशोक चोपड़ा का 68 बर्थडे मुंबई में बांद्रा के रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट किया. प्रियंका ने ये बर्थडे अपनी फैमिली के साथ ही सेलिब्रेट किया ताकि वो उनके पापा की यादों को समेट कर मम्मी के साथ उन यादों को ताज़ा कर रही थी. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी इमोशनल पोस्ट डाला था.

प्रियंका ने इस बर्थडे पार्टी पर बॉलीवुड के किसी भी दोस्त को इनवाइट नहीं किया था लेकिन प्रियंका ने सिर्फ धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर को इस पार्टी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया था. आपको बता दें कि जब प्रियंका की रोका सेरेमनी हुई थी तब जाह्नवी कपूर मुंबई में ही मौजूद थी लेकिन जाह्नवी न तो सेरेमनी में आई और न हीं आफ्टर पार्टी में शिरकत की लेकिन बीती रात प्रियंका जाह्नवी को छोटी बहन की तरह ट्रीट कर रही थी. प्रियंका जाह्नवी को उनकी कार तक बिठाने भी गई. एक परफेक्ट होस्ट की तरह प्रियंका ने जाह्नवी का ख्याल रखा. इनकी इस बॉन्डिंग को देख यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या प्रियंका और जान्हवी कही एक साथ फिल्म में स्क्रीन तो नहीं शेयर करने जा रहे हैं या फिर ये डिनर एक इनकी दोस्ती की शुरुवात थी. ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा.

जिस तरह प्रियंका और जाह्नवी बीती रात एक साथ दिखाई दिएं वैसे उनके फैन्स उन्हें बड़े पर्दे एक साथ काम करते हुए देख कर खुश ही होंगे.

वर्क फ्रंट पर देखा जाए  तो जाह्नवी कपूर को फिल्म 'तख़्त ' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट , करीना कपूर  साथ देखा  जाएगा. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है. ये फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी.  प्रियंका की बात करे तो प्रियंका 'द स्काई इज पिंक'  में फरहान अख्तर, जायरा वसीम के साथ दिखाई देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).