क्या अब हिंदी फिल्मों में भी धमाका मचाना चाहते हैं प्रभास? बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कही ये बड़ी बात
प्रभास की फिल्म साहो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक पूरी दुनियाभर से 424 करोड़ की कमाई कर ली है.
फिल्म बाहुबली (Baahubali) के साथ ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की पॉपुलारिटी बॉलीवुड (Bollywood) में भी काफी बढ़ गई है. यही वजह रही कि जब प्रभास ने बाहुबली के बाद साहो (Saaho) बनाई तो उसमें बॉलीवुड के एक्टर्स की भरमार देखने को मिली और फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया. साहो के हिंदी वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छी कमाई की हैं. ऐसे में अब ये सवाल उठने लगे है कि क्या भविष्य में प्रभास को बॉलीवुड में देखा जा सकता है? जिसका जवाब इस एक्टर ने दे भी दिया है.
हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचित में प्रभास ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जी बिलकुल में बॉलीवुड में काम करना चाहता हूं. बाहुबली के कारण पहले मैं कोई प्रोजेक्ट नहीं ले सका उसके बाद साहो आ गई. बॉलीवुड बहुत बड़ी इंडस्ट्री है. तो ऐसे में मैं वहां क्यों काम नहीं करना चाहूंगा?” यह भी पढ़े: प्रभास ने बताया फिल्म 'साहो' का बजट तो कपिल शर्मा का बीपी हो गया लो, देखें वीडियो
इसके साथ ही प्रभास ने बताया कि वो साल में 2 फिल्में करना चाहते हैं. लेकिन मेरी सभी फिल्में ज्यादा वक्त लेती है. मैंने एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी हैं जिसकी कुछ और दिनों की शूटिंग बची हुई हैं. आपको बता दे कि प्रभास की इस फिल्म का नाम जान है. जिसमें पूजा हेगड़े प्रभास के ओपिस्ट दिखाई देंगी.
आपको बता दे कि प्रभास की फिल्म साहो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक पूरी दुनियाभर से 424 करोड़ की कमाई कर ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

