जैकलीन फर्नांडिस से मिलते ही बैड बॉय बन गए प्रभास, फिल्म साहो का नया गाना हुआ रिलीज

इस गाने को म्यूजिक दिया है बादशाह ने और उन्होंने ही इसके बोल भी लिखे हैं. जबकि बादशाह संग नीति मोहन ने इसे अपनी आवाज से सजाया है. बादशाह का ये गाना एक पार्टी नंबर है. जिसे सुनकर हर कोई झूम उठेगा.

प्रभास (Image Credit: YouTube)

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो (Saaho) का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है. 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो चुका हैं. ऐसे में अब मेकर्स (Makers) ने फिल्म का एक नया गाना बैड बॉय (Bad Boy) रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में प्रभास संग हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) नजर आ रही हैं. गाने में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. असल में ये एक प्रमोशनल गाना (Promotional Song) है. जिसके लिए खास जैकलीन को फिल्म में लिया गया है. जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रिया (Austria) में हुई हैं.

इस गाने को म्यूजिक दिया है बादशाह ने और उन्होंने ही इसके बोल भी लिखे हैं. जबकि बादशाह (Badshah) संग नीति मोहन ने इसे अपनी आवाज से सजाया है. बादशाह का ये गाना एक पार्टी नंबर है. जिसे सुनकर हर कोई झूम उठेगा. यह भी पढ़े: फिल्म साहो से बॉलीवुड में लौट रहे एक्टर प्रभास ने आमिर,शाहरुख और सलमान खान संग तुलना पर दिया ये दमदार जवाब

फिल्म साहो की बात करे तो फिल्म साहो ने रिलीज के पहले 300 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं. फिल्म ने अपने थिअट्रिकल राइट्स (Theatrical Rights) के जरिए 300 करोड़ कमाए थे. प्रभास की ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही हैं. हालांकि अभी तक इसके सैटलाइट्स और वेब प्लैटफॉर्म्स के राइट्स नहीं बिके हैं. क्योंकि इसकी डील अभी तक नहीं हो पाई है.

फिल्म 'बाहुबाली' से दुनियाभर में नाम कमाने वाली प्रभास अब 'साहो' के साथ बॉलीवुड में अपने पांव जमाने जा रहे हैं. वहीं श्रद्धा कपूर के लिए भी ये फिल्म बेहद अहम है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, एवलीन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर समेत कई नामचीन कलाकारों ने काम किया है.

Share Now