जन्मदिन विशेष: ये है बाहुबली एक्टर प्रभास का पूरा नाम, याद कर पाना है मुश्किल
साउथ सुपरस्टार प्रभास आज 40 साल के हो गए हैं. जिंदगी के इस पड़ाव में भी प्रभास की फिटनेस और उनकी पर्सनालिटी को देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि वो 40 साल के हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से बधाई मिल रही है.
Prabhas 40th Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रभास (Prabhas) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रभास साउथ के उन कलाकारों में से हैं जिन्हें दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं. एसएस राजामौली (S S Rajamouli) की फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) से लोकप्रियता हासिल करने वाले प्रभास ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया था. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ एक्शन फिल्म 'साहो' (Saaho) से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता. हालांकि उनकी इस फिल्म को खास सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन प्रभास के एक्शन और पर्सनालिटी के फैंस एक बार फिर दीवाने हो गए.
वैसे तो प्रभास के लाखों फैंस मौजूद हैं लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं जो उनका पूरा नाम जानते हैं. हैदराबाद के चैतन्य कॉलेज (Chaitanya College) से पढ़ाई करने वाले प्रभास का पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति (Venkata Satyanarayana Prabhas Raju Uppalapati) है. वाकई प्रभास का ये नाम किसी भी व्यक्ति के लिए एक बार में याद कर पाना बेहद मुश्किल है. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें प्रभास के नाम से ही जाना जाता है.
उनके पिता यू सूर्यनारायण राजू फिल्म प्रोड्यूसर हैं. प्रभास को एक भाई प्रबोध (Prabodh) और एक बहन प्रगति (Pragathi) है. इनमें प्रभास सबसे छोटे हैं. उन्होंने 2002 में फिल्म 'ईस्वर' (Eeswar) से फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी. 2014 में उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' (Action Jackson) में अपना स्पेशल अपीयरंस दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

