पॉप स्टार केटी पैरी ने एयरपोर्ट पर कर दी ऐसी गलती, नाराज इंटरनेट यूजर्स ने कह दिया 'घटीया हरकत'
अंतरराष्ट्रिय पॉप स्टार केटी पैरी ने शनिवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दुआ लिपा के साथ अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया. इस इवेंट को अटेंड करने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इवेंट पूरा करके केटी उसी दिन रात में वापस लौट गईं. इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Kety Perry Grand Performance in Mumbai: मशहूर अंतरराष्ट्रिय पॉप स्टार केटी पैरी (Kate Perry) ने शनिवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया. केटी ने दुआ लिपा (Dua Lipa) के साथ मिलकर लोगों को अपनी धुनों पर जमकर नचाया. अपने इस कार्यक्रम के बाद केटी उसी रात को वापसी लौट गईं. ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो रहा है जिसे देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर कर रहे हैं और उनकी इस हरकत पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल पॉप स्टार केटी पेरी ने अपनी परफॉरमेंस से फैंस को बनाया क्रेजी, तस्वीरें और वीडियो आए सामने
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि केटी मुंबई एयरपोर्ट पर अपने फैंस को ऑटोग्राफ देती हैं जिसके बाद जैसे ही वो आगे बढ़ती हैं वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी उनसे उनका पासपोर्ट दिखाने को कहता है. लेकिन केटी उसकी बात को नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाती हैं.
View this post on Instagram
दुबारा पूछने पर भी केटी या उनकी टीम से मौजूद कोई भी व्यक्ति उन्हें पासपोर्ट नहीं दिखाता और चुपचाप आगे बढ़ जाते हैं. इस बात पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. लोगों ने वायरल वीडियो पर कमेंट करके कहा कि अगर कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी उनके देश में जाकर ऐसा करता तो उसके साथ ऐसा व्यवहार होता? ये हरकत घटिया है.

आपको बता दें कि केटी के स्वागत में करण जौहर (Karan Johar) ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी यार-दोस्त मौजूद थे. यहां उन्होंने केटी के साथ मिलकर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया और उनके साथ फोटोज भी खिंचवाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

