मनोरंजन

प्रियंका की शादी में जूतें चुराने का प्लान अभी से बना रही हैं परिणीति, जीजू के साथ की डील

प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है. अब ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों शादी भी कर सकते हैं

प्रियंका की शादी में जूतें चुराने का प्लान अभी से बना रही हैं परिणीति, जीजू के साथ की डील
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा (Photo Credits : Instagram)

प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी. प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा भी इस समारोह में शामिल हुई थी. प्रियंका और निक की सगाई हो चुकी है. अब ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों शादी भी कर सकते हैं. अगर इन दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार होती हैं तो जाहिर सी बात है कि शादी में जूतें चुराने की रस्म तो निभाई ही जाएगी. परिणीति चोपड़ा ने इस रस्म की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. उन्होंने जीजू निक के साथ एक डील भी कर ली है. दरअसल, एक फैन ने परिणीति से सोशल मीडिया पर पूछा कि, " क्या वह जीजू निक के जूतें चुराएंगी?" परिणीति ने इस सवाल का बड़ा ही रोचक जवाब दिया.

परिणीति चोपड़ा ने लिखा कि, " जी हां पक्का. मैंने तो जीजू निक के साथ अभी से डील करनी भी शुरू कर दी है और प्रियंका चोपड़ा इस बात की गवाह है." आपको बता दें कि जब निक पिछली बार भारत आएं थे तब वह प्रियंका के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा भी गएं थे. परिणीति चोपड़ा ने भी इन दोनों को कंपनी दी थी.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति को जल्द ही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके अपोजिट अर्जुन कपूर नजर आएंगे. विपुल अमृतलाल शाह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी.अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).