बॉलीवुड

परेश रावल के जन्मदिन पर उन्हें मिला सबसे बड़ा तोहफा, पीएम मोदी की ट्विटर पर की तारीफ

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक परेश रावल आज 64 वर्ष के हो गए हैं

परेश रावल के जन्मदिन पर उन्हें मिला सबसे बड़ा तोहफा, पीएम मोदी की ट्विटर पर की तारीफ
परेश रावल और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI, IANS)

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक परेश रावल आज अपना 64 जन्मदिन मना रहे हैं. आज जहां जिंदगी के उन्होंने 64 वर्ष पूरे कर लिए हैं वहीं वो इस बात को लेकर बेहद खुश हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई. गौरतलब है कि आज पीएम मोदी (PM Modi) दूसरी बार शपथ ग्रहण करने वाले हैं और परेश रावल ने इसे सपना सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया है.

परेश को अपने जन्मदिन से ज्यादा पीएम मोदी के शपथ लेने की खुशी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आज बड़ा है शुभ और शानदार दिन है जब पीएम नरेंद्र मोदी जी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगे. ये मेरा सबसे बड़ा, खुश कर देने वाला और आशीर्वाद पूर्ण बिर्थडे गिफ्ट है."

अपने इस पोस्ट में परेश ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है. परेश रावल के जन्मदिन पर आज फिल्म इंडस्ट्री से उनके सभी करीबी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. दो दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले परेश राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की टिकट पर अहमदाबाद ईस्ट से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें जीत भी हासिल हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).