बॉलीवुड

बीमार ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची PAK एक्ट्रेस मावरा होकेन, सोशल मीडिया पर लोग करने लगे ट्रोल 

न्यूयॉर्क में कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहे ऋषि कपूर से मिलने पहुंची पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन. मावरा ने यहां ऋषि से उनका हालचाल लिया और उनसे बातचीत की. उनकी फोटो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

बीमार ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची PAK एक्ट्रेस मावरा होकेन, सोशल मीडिया पर लोग करने लगे ट्रोल 
ऋषि कपूर और मावरा होकेन (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बीते कई महीनों से न्यूयॉर्क (New York) में हैं. यहां वो अपने कैंसर (cancer) का ट्रीटमेंट करा रहे हैं. उनके इस मुश्किल दौर में जहां उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) उनका साथ दे रही हैं वहीं बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज उनका हाल जानने न्यूयॉर्क पहुंचे थे. अब हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) होकेन भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थी.

सोशल मीडिया पर ऋषि की एक फोटो नजर आई जिसमें वो मावरा के साथ दिखे. इस फोटो को शेयर करके एक यूजर ने ट्विटर पर ऋषि से सवाल किया कि ये लड़कियां कौन हैं? इसपर ऋषि ने उनका जवाब देते हुए कहा, "ये पाकिस्तान की मशहूर एक्टर मावरा होकेन हैं (बाईं ओर) और उनके साथ उनकी दोस्त खतीजा मौजूद है. ये बेहद प्यारी हैं और मुझसे मिलने आई थी."

इस फोटो को देखकर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने मावरा और ऋषि को ट्रोल (troll) करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानीयों को ज्यादा सर पर नहीं चढ़ाना चाहिए.

इसी के साथ दूसरे यूजर ने लिखा, अगर 4 महीने पहले मावरा से मिलने तो ऋषि को भारत आने नहीं दिया जाता.

इसके अलावा लोगों ने ये भी कहना शुरू कर दिया कि मावरा फेमस नहीं थी लेकिन अब ऋषि कपूर ने उनके बारे में बताकर उन्हें फेमस कर दिया.

आपको बता दें कि ऋषि कपूर से मिलने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत कई सारे सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं. लोग अब ऋषि के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).