एक्ट्रेस के ब्यूटी पार्लर में बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, रवि पुजारी के नाम से मिली धमकी
इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है और फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है
फिल्म 'मद्रास कैफे' (Madras Cafe) और 'बिरयानी' (Biryani) में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल (Leena Maria Paul) के ब्यूटी पार्लर के बाहर अज्ञात बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है जब दो बाइक सवार बदमाशों ने पनामपिल्ली (Panayampalli) स्थित लीना मारिया पॉल के ब्यूटी पार्लर के बाहर अंधाधुन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. फायरिंग के वक्त पार्लर में कई सारे ग्राहक मौजूद थे जबकि लीना कुछ काम से शहर से दूर तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में मौजूद थीं.
इस घटना में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं आई है. एक चश्मदीद ने बताया कि दो बाइक सवार युवकों ने पार्लर के बाहर ओपन फायरिंग की. जानकारी है कि उन बदमाशों ने रवि पुजारी के नाम से लिखा हुआ एक धमकी भरा खत भी पीछे छोड़ा है. इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.
इसे लेकर पुलिस भी अब जांच में जुट गई है. शुरूआती जांच में पुलिस ने शक जताया है कि इस कांड में किसी बड़े गैंग के शामिल होने की आशंका है क्योंकि इस तरह से ओपन फायरिंग करके वो यहां लोगों के बीच अपनी दहशत कायम करना चाहते हैं. पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री को बीते कुछ समय से धमकी भरे कॉल्स और मैसेजेस आ रहे थे लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी.
लीना हिंदी और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इससे पहले लीना पर धोखाधड़ी का आरोप भी दर्ज हो चुका है. इस मामले में उन्हें और उनके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने 2013 में गिरफ्तार किया. उस दौरान उन्हें 3 साल की सजा हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2018 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

