अपनी बायोग्राफी 'नोट्स ऑफ ए ड्रीम' पर ए.आर.रहमान कहा-यह मेरे लिए एक यात्रा रही है
लेखक कृष्णा त्रिलोक द्वारा लिखित, लैंडमार्क और पेंगुइन रैंडम हाउस के सहयोग से रहमान की बायोपिक शनिवार को यहां लॉन्च की गई. रहमान ने कहा, "'नोट्स ऑफ ए ड्रीम' मेरे लिए एक यात्रा रही है, जिसने मेरे जीवन के उन पलों को ताजा किया है, जो मेरे लिए विशेष रहे हैं.
मुंबई: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान अपनी बायोग्राफी 'नोट्स ऑफ ए ड्रीम : द ऑथोराइज्ड बायोग्राफी ऑफ ए.आर. रहमान' के बारे में कहते हैं कि यह किताब उनके लिए एक यात्रा रही है. रहमान का कहना है कि उनकी यह किताब उन्हें जीवन के उन कोनों तक लेकर गई है, जो उनके लिए लंबे समय से विशेष रहे हैं. लेखक कृष्णा त्रिलोक द्वारा लिखित, लैंडमार्क और पेंगुइन रैंडम हाउस के सहयोग से रहमान की बायोपिक शनिवार को यहां लॉन्च की गई. रहमान ने कहा, "'नोट्स ऑफ ए ड्रीम' मेरे लिए एक यात्रा रही है, जिसने मेरे जीवन के उन पलों को ताजा किया है, जो मेरे लिए विशेष रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ऋचा चड्डा का बोल्ड बयान, कहा- एडल्ट फिल्म स्टार और पोर्न स्टार में फर्क करना सीखें
कृष्णा त्रिलोक के साथ व्यावहारिक बातचीत ने मेरे रचनात्मक और व्यक्तिगत जीवन के कुछ हिस्सों को उजागर किया है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते है." उनकी यह बायोग्राफी उनके जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालेगी. रहमान ने कहा की "इन वर्षों में आप ने मुझे मेरे संगीत से जाना है. अब, मैं उम्मीद करता हूं कि आप मेरे बारे में पढ़ेंगे की मैं कैसा हूं और आगे क्या करना चाहता हूं." संगीतकार ए.आर. रहमान को 'मैस्ट्रो ऑफ मद्रास' के नाम से जानते है. ए. आर. रहमान की ये कहानी जो प्रतिभा, प्यार और कठिन परिश्रम की शक्ति का सुंदर और प्रेरणादायी साक्ष्य है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

