सलमान खान स्टारर ‘भारत’ की कास्ट को लेकर आई बड़ी खबर, इस हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री
प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी के बाद फिल्म ‘भारत’ की कास्ट से का हिस्सा बनीं ये एक्ट्रेस
सलमान खान की आनेवाली फिल्म ‘भारत’ की स्टार कास्ट अब और भी ग्रैंड हो गई है. फिल्म में जहां प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी और तब्बू जैसी चर्चित एक्ट्रेस काम कर रही हैं वहीं अब नोरा फतेही को भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा बना लिया गया है. मीडिया में आई लेटेस्ट जानकारी में इस बात का खुलासा किया गया कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए नोरा फतेही को भी कास्ट कर लिया है.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट में फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया है. जानकारी है कि फिल्म में नोरा माल्टा की रहनेवाली लड़की की भूमिका में नजर आएंगी. अली ने बताया, “फिल्म में नोरा का किरदार स्पेशल है और अफवाहों के विपरीत इस फिल्म में वो आइटम सॉन्ग में नजर नहीं आएंगी. फिल्म में उनका रोल अहम है. वो सलमान खान और सुनील ग्रोवर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुईं दिखेंगी. फिल्म में वो 80 के दशक वाले सीन के दौरान नजर आएंगी."
नोरा हाल ही में जॉन अब्राहम और आयशा शर्मा की फिल्म सत्यमेव जयते’ में आइटम सॉन्ग ‘दिलबर’ को लेकर सुर्खियों में थी. अब उन्हें सलमान खान के इस ग्रैंड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है.
ये भी पढ़ें: Revealed: फिल्म ‘भारत’ से सलमान खान का FIRST LOOK
फिल्म ‘भारत’ की कहानी कोरियाई ड्रामा फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ से प्रेरित है. इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी गई है. साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म के काम के लिए मुंबई आ गई हैं.
इस फिल्म की रिलीज डेट जून, 2019 तय की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

