मनोरंजन

बेटी ईशा अंबानी की सगाई में नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस कि देखते रह गए पति मुकेश अंबानी

सोमवार को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनकी बेटी ईशा अंबानी की सगाई के फंक्शन का आयोजन किया गया. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की.

बेटी ईशा अंबानी की सगाई में नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस कि देखते रह गए पति मुकेश अंबानी
बेटी ईशा अंबानी की सगाई में दिल खोलकर नाची नीता अंबानी (Photo Credits : Yogen Shah )

मुंबई: सोमवार को सोनम के संगीत फंक्शन के अलावा मुंबई में एक और जश्न मनाया गया. मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनकी बेटी ईशा अंबानी की सगाई के फंक्शन का आयोजन किया गया. रविवार से ये खबरें आ रही थी कि ईशा अंबानी की आनंद पिरामल के साथ सगाई होने जा रही है और सोमवार को इस जश्न का आयोजन कर अंबानी परिवार ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इसके  अलावा सचिन तेंदुलकर भी इस जश्न का हिस्सा बने.

सगाई के फंक्शन से एक दिन पहले ईशा अंबानी और आनंद पिरामल को अपने पूरे परिवार के साथ इस्कॉन मंदिर में देखा गया था. ईशा की सगाई के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में उनकी मां नीता अंबानी को अकेले डांस करते हुए देखा जा सकता है. वह श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश के गाने 'नवराई माझी' पर थिरकती नजर आई. इस वीडियो में उनके पति मुकेश अंबानी को ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भी देखा जा सकता है. सगाई के दूसरे वीडियो में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ डांस कर रही हैं. वे दोनों कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' के गाने 'नचदे ने सारे' पर डांस कर रहे हैं. परफॉरमेंस  के बाद वे दोनों एक दूसरे से गले भी मिलते हैं.

#nitaambani danxes on occasion of her daughter's engagement #ishaambani

A post shared by BOLLYWOOD SPOTTER 🔍📸 (@bollywood.spotter) on

आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक इस साल दिसंबर में ईशा अंबानी और आनंद पिरामल शादी के पवित्र बंधन में बंधेगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2018 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).