निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' होली के दिन होगी रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' (Sher-E-Hindustan) होली के मौके पर 21 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी...
पटना: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' (Sher-E-Hindustan) होली के मौके पर 21 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी. फिल्म, देश के उन वीरों की कहानी है जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया, "इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे."
उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी तरह से व्यवसायिक (कमर्शियल) है और एक लंबे अर्से के बाद कोई ऐसी फिल्म आ रही है, जिसमें निरहुआ एक नई अभिनेत्री के साथ नजर आएंगे. नीता ढुंगना इस भोजपुरी फिल्म में बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी. फिल्म में निरहुआ एक तेज तर्रार ब्लैक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चुस्ती और विशेष युद्ध तकनीकों के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi 2019: पवन सिंह और मोनालिसा का यह भोजपुरी गाना आपकी होली को बना देगा और भी मजेदार, देखें वीडियो
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हुआ और अभी तक इसे 4,141,320 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. म्यूजिक कंपनी वल्र्डवाइड रेकॉर्डस ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण है जबकि फिल्म में निरहुआ के साथ आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, सुशील सिंह, संतोष पहलवान और अमृत कुमार मुख्य भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

