Nikita Kushwah Won Mrs. Universe Runner-Up Title: निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स फर्स्ट रनर-अप का खिताब किया अपने नाम, इंदौर की फिजियोथेरेपिस्ट बहू ने देश का बढ़ाया गौरव (View Pics)

इंदौर की बहू निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल कर देश का मान बढ़ाया है. पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट निकिता की यह जीत उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है.

Nikita Kushwah (Photo Credits: Instagram)

Nikita Kushwah Won Mrs. Universe Runner-Up Title: इंदौर की बहू निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल कर देश का मान बढ़ाया है. पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट निकिता की यह जीत उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित 47वें मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में उत्तर एशिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 100 से अधिक देशों की प्रतियोगियों ने भाग लिया.

निकिता ने अपने राष्ट्रीय कॉस्ट्यूम राउंड में अयोध्या के राम मंदिर थीम पर आधारित ड्रेस पहनकर सबको प्रभावित किया. इस मंच पर उनकी बुद्धिमत्ता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और सुंदरता का परिचय मिला. मीडिया से बातचीत में निकिता ने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी यह जीत उन सभी महिलाओं के लिए है जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महिलाओं को उनके जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी.

निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स फर्स्ट रनर-अप का खिताब किया अपने नाम

प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स का खिताब बेलारूस की नतालिया डोरोशको को मिला, लेकिन निकिता की फर्स्ट रनर-अप की उपलब्धि भी विशेष रही. निकिता की यह उपलब्धि वैश्विक मंच पर भारतीय महिलाओं की असीम प्रतिभा को दर्शाती है और उनके समाज सेवा कार्यों ने जजों और दर्शकों को खासा प्रभावित किया.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Vande Mataram Protocol: वंदे मातरम के लिए नया प्रोटोकॉल, अब राष्ट्रगान से पहले गाए जाएंगे सभी 6 छंद, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

Bharat Bandh: देशव्यापी हड़ताल के चलते 12 फरवरी को भारत रहेगा बंद, जानें क्या कल बैंक, स्कूल, कॉलेज, परिवहन और बाजार बंद रहेंगे या खुले रहेंगे

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\